फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी घटा पर किसानों की मुश्किलें बरकरार

Fri, 11 Dec 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया और असोहा ब्लाकों में नहर की कटी खांदी गुरुवार को भी बंद नहीं की जा सकी। हालांकि नहर का पानी तो घट गया, लेकिन किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुईं।
विज्ञापन




दिनभर किसान खेतों में भरा पानी निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। दोनों ही ब्लाकों में सिंचाई, नहर विभाग और प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसे लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।



असोहा में मंगलवार  रात को शारदा नहर की पुरवा ब्रांच से निकले तौरा-मिर्री रजबहा में इब्राहिमपुर और मरोई के बीच खांदी कट गयी थी। इससे क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गयी थी। मंगलवार  रात से कटी खांदी को गुरुवार को खबर लिखे जाने तक बंद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



नहर में पानी कम आने से रजबहे में भी पानी के बहाव की गति धीमी पड़ी जिससेकिसानों को कुछ राहत मिली। क्षेत्र के अरविंद यादव, रज्जु , राम सिंह, संजय, लवकुश, संतू, दीपू, मोनू, गुलाबा आदि किसानों ने नहर बंद कराए जाने की मांग की है।

गांव वालों की मानें तो नहर विभाग का कोई कर्मचारी स्थिति का जायजा लेने नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया  इस रजबहे की सफाई बमुश्किल एक महीने पहले कराई गई थी। लेकिन सफाई के नाम पर की गई खानापूरी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।


उधर, बिछिया गांव में नहर का पानी गलियों में घुसने से ग्रामीण गृहस्थी उठाकर छत पर पहुुंच गए। वहीं किसान सुबह से ही बिना खाए घर छोड़कर अपने खेतों पर पानी से भीगी धान की फसल उठाकर सड़क पर सुखाते रहे। कुछ किसान सरसों, गेहूं की डूबी फसल का पानी फावड़े से काटकर बाहर निकाल रहे थे।


वहीं गांव की गलियों की टूटी पड़ी सीसी रोड को ईंटों से पाटने का काम युवा करते दिखाई पड़े। बुधवार को खांदी कटने से इस गांव के अलावा मान्धाताखेड़ा, घटोरी, झब्बाखेड़ा तक के किसानों में 80 प्रतिशत लोगों की फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें