फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कैटर्स के बंद घर से पांच लाख के जेवर-नकदी चोरी

Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। कैटर्स के घर से चोरों ने पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार सहित ससुराल गया था। शनिवार को लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार, 1.50 लाख रुपये और साढ़े तीन लाख के जेवर चोरी हुए हैं। जांच में पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम की भी मदद ली है।
विज्ञापन

शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी पवन कुमार शर्मा कैटर्स का काम करते हैं। उनकी बेकरी की तीन दुकानें हैं। स्कूल में छुट्टी होने से शुक्रवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ कानपुर देहात के मंगलपुर के पलहनापुर गांव स्थित ससुराल गए थे। घर पर ताला लगा था। बीती रात चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार दोपहर पवन घर लौटे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसओ पहुंचे और फील्ड यूनिट से भी जांच कराई। पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें