फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की छत पर रखे एसी के चार आउटडोर चोरी

Sun, 18 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की छत से तीन दिन में चार एसी के आउटडोर चोरी हो गए। लगातार चोरी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं जिला अस्पताल प्रशासन ने अब तक पुलिस को मामले की जानकारी भी नहीं दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चोरों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में नौ एसी लगे हैं। इनकी आउटडोर यूनिट छत पर रखी हैं। गुरुवार रात चोरों ने छत पर रखे दो आउटडोर यूनिट पार कर दिए, शुक्रवार एसी न चलने पर स्वास्थ्यकर्मी छत पर गए तो आउटडोर नहीं थे। कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को फिर दो और आउट डोर यूनिट चोरी हो गए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग कुमार ने बताया कि एसी के आउटडोर चोरी होने की जानकारी सीएमएस को दी गई है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें