फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरैया रेलवे क्रॉसिग पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को दोपहर जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच मरीज को लेकर कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना किया।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर एक के बाद एक दो मालगाड़ी निकालने से देर तक रेलवे फाटक बंद रहा। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे फाटक खुलते ही जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लग गया। फिर से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच उन्नाव से मरीज को लेकर कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया और जाम खुलवाया। वहीं, पोनीरोड के पोनी तिराहे पर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा वालों के कारण सुबह शाम के जाम से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें