फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेल में बंदी महिलाएं बना रहीं राखियां-कलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व के लिए उन्नाव जेल में बंद 15 महिला बंदी अपने हाथों से रक्षा सूत्र तैयार कर रही हैं। जेल प्रशासन ने उन्हें कलावा और रंग-बिरंगे कपड़ों के कतरन उपलब्ध कराए हैं, जिससे वे उत्साहपूर्वक राखियां बना रही हैं।
विज्ञापन




भाई-बहन के प्यार का यह त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। अब इस पर्व में केवल पांच दिन शेष हैं। जेल अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि इस काम में कुल 15 बंदी महिलाओं को लगाया गया है। उन्हें रंग-बिरंगे कलावा और कपड़ों की कतरन उपलब्ध कराई गई है। इन राखियों को 25 अगस्त से पहले तैयार करना है। तैयार होने के बाद, ये रक्षा सूत्र मुलाकात करने वाले भाइयों को दिए जाएंगे। साथ ही, जेल अधिकारी और बाहर के लोग भी इन्हें उपहार स्वरूप प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें