फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग, हादसों का खतरा

Tue, 15 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जुगाड़ लगाकर लखनऊ जाने की जुगत में रविवार रात से सोमवार शाम तक सैकड़ों भारी वाहन जगह-जगह खड़े रहे। कई जगह सड़क घेरकर खड़े भारी वाहन खतरा बने रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और लखनऊ में जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगा दी है। यह पाबंदी प्रत्येक शनिवार से सोमवार रात आठ बजे तक रहेगी। हालांकि चालकों का कहना है कि डायवर्जन वाला रास्ता खराब है और वाहन फंसने का भी खतरा है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक शनिवार रात आठ सोमवार रात आठ बजे तक भारी वाहनों के यातायात में बदलाव किया है। हालांकि यातायात परिवर्तित किए जाने के बाद भी हाईवे से सहित कई स्थानों पर भरी वाहन जगह-जगह खड़े रहे। हाईवे की सड़क किनारे के अलावा, पेट्रोल पंप, होटल व ढाबों के आसपास भारी वाहन खड़े कर चालक आराम करते रहे। चालकों में हरियाणा के राजेंद्र सिंह, पंजाब के नीरज, दिल्ली के गुरुदीप, पश्चिम बंगला के राजू आदि ने बताया कि सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगाकर जिस रास्ते से भेजा रहा है उसमें करीब 25 किलोमीटर का चक्कर है। साथ ही वह रोड भी खराब होने से वाहन फंसने का खतरा है। चालकों ने बताया कि यहीं पर रुके हैं, रात में लखनऊ की तरफ से भारी वाहनों के आने पर वहां की स्थिति की जानकारी लेंगे इसके बाद सीधे रास्ते से ही लखनऊ जाएंगे।

वाहनों को रोकने के लिए कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर बैरियर लगाए पुलिस
फतेहपुर चौरासी। कानपुर के शिवराजपुर में स्थित प्रसिद्ध बाबा खेरेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पूरे सावन भर भीड़ रहती है। सावन के पहले सोमवार पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने रविवार की रात से लेकर सोमवार शाम तक कालीमिट्टी चौराहे पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों पर रोका गया। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि खेरेश्वर मंदिर भीड़ को देखते हुए, प्रत्येक रविवार रात से सोमवार तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
भारी वाहनों को तय किए गए रूट से ही निकाला जाएगा। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है। शनिवार रात और रविवार को दिन में हाईवे के आसपास खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया था। लगातार निरीक्षण करके वाहनों को सड़क से हटवाया जा रहा है। अपने प्रतिष्ठानों के बाहर वाहनों की पार्किंग कराने वाले संचालकों को भी नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील सिंह, यातायात प्रभारी

लागू किया गया डायवर्जन
कानपुर-लखनऊ हाईवे से लखनऊ होकर सुल्तानपुर, गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को आजाद मार्ग चौराहा व गदनखेड़ा चौराहा से रायबरेली हाईवे से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को उन्नाव-मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग से लखनऊ भेजा जएगा।
-आजाद मार्ग व गदनखेड़ा चौराहा से डायवर्ट किए गए सभी भारी वाहन अचलगंज-बीघापुर-बिहार-सरेनी बार्डर होते हुए रायबरेली की तरफ से जाएंगे।

-पुरखा मोड़ से डायवर्ट किए गए भारी वाहन पुरवा-मौरावा-जबरैला बार्डर होते हुए मोहन लालगंज जा सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें