फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग से वीआईपी क्षेत्र में जाम

विज्ञापन
टोल से निकलने के लिए जद्दोजहद करते बाइक सवार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क किनारे अवैध पार्किग से कलक्ट्रेट से लेकर एसपी कार्यालय तक दोपहर को 1 घंटे तक भीषण जाम लगा। कई स्कूली वाहन फंस रहे। स्कूलों से लौट रहे बच्चे घंटों परेशान रहे। वीआईपी क्षेत्र में जाम की सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम की मुख्य वजह बनी जिला पंचायत कार्यालय के पास खड़ी एक कार का ई-चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व एसपी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर रोजाना जाम लगता है। कचहरी और जिला पंचायत कार्यालय भी होने से सड़क पर वाहन खड़े होने से दिन में कई बार जाम लगता है। बुधवार को दोपहर कलक्ट्रेट से लेकर एसपी कार्यालय तक दर्जनों वाहन खड़े होने से जाम लग गया। एक स्कूली बस व एक निजी मिनी बस आमने-सामने आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय के पास एक कार खड़ी होने से दोनों बसें फंस गई तो जाम और भीषण हो गया। सूचना यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार से अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें