फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार रात हुए इस हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव धानीखेड़ा निवासी नारायण तिवारी (40) की ऊंचगांव में बिजली उपकरण की दुकान है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह बेटे अभय (10) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। ऊंचगांव-लालकुंआ मार्ग पर रछोलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। घटना में बाइक में पीछे बैठा बेटा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि नारायण गंभीर घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने नारायण को मृत घोषित कर दिया। बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की पत्नी बिटाना के साथ बच्चों में नैन्सी, वैष्णवी और अभय हैं। थानाध्यक्ष धमेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें