फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर सड़क निर्माण के कारण रेंग रहे वाहन

Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क निर्माण के चलते लागू डायवर्जन से अजगैन कस्बे में पूरे दिन वाहन रेंग रहे हैं। कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लगी रहती हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के पास हाईवे पर सड़क निर्माण चल रहा है। बाजार के मोड़ से कोतवाली तक करीब एक किलोमीटर का डायवर्जन है। यहां पर कानपुर से लखनऊ वाली लेन से ही दोनों तरफ के वाहन निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से निकाले गए। इससे पूरे दिन कस्बे में जाम के हालात बने रहे। कई बार तो दो किलोमीटर का लंबा जाम भी लगा, जिसे खुलवाने में थाना व यातायात पुलिस को तेज धूप के बीच पसीना बहाना पड़ा।
निर्माण करा रही जीएस एक्सप्रेस कंपनी ने 26 मार्च को लखनऊ-उन्नाव सीमा पर बनी पुल से काम शुरू किया था। डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक मात्र 18 किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि पूरे दिन सिपाही वाहनों को निकलवाने में ही लगे रहे। एक ही लेन से वाहन निकलने में दिक्कत जरूर हुई लेकिन यातायात चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें