फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के इलाज की व्यवस्था परखी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड के नियंत्रण व बचाव की व्यवस्था को लेकर नोडल अफसर बनाए गए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बुधवार को जिले का दौरा किया। कलक्ट्रेट में बैठक कर टीकाकरण की समीक्षा की। कहा कि 15 जनवरी तक 15 से 18 वर्ष के सभी किशोरों को टीका लगाना है। उन्होंने जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट और इलाज की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव एमवीएस रामी रेड्डी ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों का 20 जनवरी तक शत-प्रतिशत पहला डोज लग जाए। 75 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय रखने, होम आइसोलेट मरीजों की मॉनीटरिंग और दवा किट उपलब्ध कराने के आदेश दिए। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, आईसोलेशन बेड, एंबुलेंस, दवाओं की उपलब्धता दुरुस्त रखने के लिए कहा। इस दौरान डीएम रवींद्र कुमार, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश एडीएम नरेंद्र सिंह, विकास कुमार सिंह मौजूद रहे। नोडल अफसर ने रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था और चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से उपचार की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम चलवाकर देखा। ऑक्सीजन प्लांट में डिस्प्ले पैनल, ऑक्सीजन प्रेशर देखा। प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह से संचालन की जानकारी ली। कहा कि प्लांट का संचालन नियमित किया जाए। यहां कोविड टीकाकरण कैंप में टीकाकरण देखा। सीएमएस डॉ. पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें