फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजे, तीन सिपाहियों समेत 27 को कोरोना

विज्ञापन
युवक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/बीघापुर। एडीजे, नेत्र परीक्षण अधिकारी व तीन पुलिस कर्मी सहित 27 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में है। रेलवे और बस स्टेशन पर हुई जांच में दिल्ली व मुंबई से लौटे पांच प्रवासी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवासियों को बिछिया सीएचसी के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 109 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायालय में तीन दिन पहले बारासगवर थाने के पैरोकार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लिए गए सैंपल में एडीजे संक्रमित पाए गए हैं। बारासगवर, मौरावां थाने और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भी संक्रमित पाए गए हैं। सगवर गांव में 31 दिसंबर को दुबई से लौटे दो युवक, त्रिलोकपुर गांव में दंपती, शंकरनगर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय अधेड़ संक्रमित आया है। हिलौली में 27 वर्षीय युवक सहित तीन लोग, शहर के अलग-अलग मोहल्लों के पांच, बिछिया में एक, सफीपुर में एक, पुरवा में एक, हसनगंज में एक युवक के साथ लखनऊ, सुल्तानपुर व कानपुर के पांच युवकों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिन मरीजों में लक्षण नहीं दिख रहे उन्हें होम आइसोलेट भी किया जाएगा।
कोविड मरीजाें की संख्या बढ़ने के साथ सीएचसी में तीस बेड का कोविड एलवन अस्पताल बनाया गया। सीएमओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर 20 बेड और बढ़ाए जाएंगे। दूसरे जिलों व राज्यों से लौटने वालों को कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन

हिलौली में संक्रमित मिला युवक हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे वापस लौटना था। इसलिए तीन दिन पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। रिपोर्ट आने से पहले ही वह घर से चला गया। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों व आसपास रहने वाले 11 लोगों के सैंपल लिए गए। सिपाही के संक्रमित मिलने पर छह पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब न्यायालय में अति आवश्यक कार्य ही किए जाएंगे। उच्च न्यायालय के आदेश से अब केवल नए दावे, जमानत, अंतिम जमानत, वाहन रिलीज, वाहन चालान, एफआर, गैर जमानती वारंट, कुर्की, साक्ष्य पूरे होने पर लिखित बहस, लंबित कार्य ही होंगे। बाकी के मुकदमों में तारीख ही दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें