अचलगंज सीएचसी में मौजूद कायाकल्प टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम सीएचसी पहुंची। टीम के सदस्यों ने सफाई व्यवस्था, लैब में जांच की सुविधाएं व प्रसव कक्ष का रखरखाव देखा।
संयुक्त निदेशक डॉ. सलमान के नेतृत्व में डॉ. प्रीती गुप्ता व डॉ. कमल मिश्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सफाई व्यवस्था में सही मिलने के बाद उन्होंने ओपीडी में जाकर मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद टीम के सदस्य लैब पहुंचे और जांच व्यवस्था देखी। प्रसव कक्ष में उपकरणों के रख रखाव को भी देखा। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष बाजपेई को निर्देश दिए कि वह दस बेड का अलग वार्ड तैयार रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके। टीम के सदस्यों ने बताया कि अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।