जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित बच्चे को ग्लूकोज लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से बुखार पीड़ित मरीजों की आई डेंगू रिपोर्ट में महिला संक्रमित मिली हैं। दो मरीजों के सैंपल खराब होने पर दोबारा मांगे गए हैं। जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के तीन मरीज भर्ती हुए हैं।
सीएमओ कार्यालय से बुखार पीड़ित पांच मरीजों के सैंपल मंगलवार को डेंगू जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में सिकंदरपुर सरोसी निवासी अनीता (35) डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। छोटा चौराहा निवासी कनीज बेगम (60) व सरोसी निवासी रिंकी (25) के सैंपल खराब होने पर दोबारा मांगे गए हैं। बुखार पीड़ित दो मरीजों की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया पीड़ित मरीजों में अचलगंज निवासी अमर सिंह (55), मैनीखेड़ा की गुड्डी (45) पत्नी राकेश व कल्याणी निवासी विनायक (4) पुत्र अमरेश को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि डेंगू मरीज मिलने के बाद 25 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।