उन्नाव। कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि होने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में इलाज किया जाएगा।
दूसरे राज्यों व जिलों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच में लापरवाही न बरतने के आदेश सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। कहा है कि प्रवासियों को हर स्तर पर चिह्नित किया जाए। ताकि संक्रमण घर तक न पहुंच सके। उन्होंने लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की है। आरआरटी (रैपिड रिस्पॉस टीम) को सक्रिय करते हुए कहा कि वह 48 घंटे में ऐसे लोगों की पहचान करें। आरटीपीसीआर जांच कराएं। सात दिन तक उनका फॉलोअप करें। बाहर से आने वाले जो व्यक्ति ट्रेस न हो पा रहे हों उनकी सूची एलआईयू को उपलब्ध कराई जाए। मास्क व सैनिटाइजर का सभी प्रयोग करते रहे।