फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले दो डॉक्टरों का पांच दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र कटेहरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने निरीक्षण किया। दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उपस्थित रजिस्टर में इन दोनों डॉक्टरों की पांच दिन की उपस्थिति भी दर्ज नहीं मिली। दोनों का पांच दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

कटेहरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से डॉक्टरों के न पहुंचने और इलाज में लापरवाही की शिकायतों पर बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उपस्थित रजिस्टर देखा तो उसमें डॉ. दीपमाला माधुरी और डॉ. संतोष कुमार अनुपस्थित मिले। इन दोनों डॉक्टरों 23 से 27 अक्तूबर तक उपस्थित भी दर्ज नहीं थी। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व सफाई कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ ले आए। अस्पताल परिसर के निरीक्षण में उन्हें गंदगी मिली। सफाई कर्मी को आदेश दिए कि वह सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दोनों डॉक्टरों का पांच दिन का वेतन रोका गया है। अनुपस्थिति और लगातार मिल रही शिकायतों पर स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें