फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के दो मरीजों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में शनिवार को इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी तक में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों में बुखार पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। 10 मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सदर कोतवाली के डीह निवासी मुन्नालाल (70) व अचलगंज के रताखेड़ा के रामप्रताप (71) को बुखार आने पर 15 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। माखी के हिंदूखेड़ा निवासी मीना (42) पत्नी राजेश कुमार, रायबरेली के नारेंद्र (35) पुत्र प्रभूशंकर, नहर विभाग कालोनी के कृष्णा (6) पुत्र मनोज, अकरमपुर के दीपक तिवारी (32) पुत्र हरीनारायण, बांगरमऊ के सुशीला देवी (51) पत्नी गयादीन, सफीपुर के राम (5) पुत्र एमके द्विवेदी, करोवन की सपना (32) पत्नी विपिन कुमार को बुखार व अचलगंज की सोनाली (18) पुत्री रमेश व बस्तीखेड़ा के गुरुप्रसाद (65) को डायरिया होने पर भर्ती कराया गया है।
रामनवमी व दशहरा पर्व पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक की ओपीड़ी थी। इसलिए ग्रमीण क्षेत्र के अधिकतर मरीज डॉक्टर को नहीं दिखा पाए थे और इमरजेंसी से ही वापस लौट गए थे। शनिवार को पहले की तरह 8 से दोपहर 2 बजे तक चली ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर पर 536 लोगों ने पर्चे बनवाए। इसमें सबसे अधिक बुखार पीड़ित मरीजों के साथ आंख की बीमारी से पीड़ित मरीज थे। फिजीशियन में डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. कौशलेंद्र सिंह के यहां सबसे अधिक मरीज पहुंचे। वहीं डॉ. फैसल जुबेर व डॉ. अलोक रंजन के यहां भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें