फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किसान की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार से किसान की मौत हो गई। गंभीर होने पर चार मरीजों को भर्ती किया गया है। ओपीडी में 350 मरीजों में बुखार पीड़ित 45 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के गांव रामपुर निवासी रामसजीवन (50) को बुखार व पेट दर्द होने पर परिजनों ने शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 350 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार के 45 मरीजों का इलाज फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह व सीनियर फिजीशियन डॉ. आलोक पांडेय ने किया। सफीपुर के गांव ढकिया निवासी नत्था (60), सुमेरपुर के हाता निवासी सचिन कुमार (17) पुत्र पप्पू, पुरानी बाजार के सूर्यकांत शुक्ला (30) पुत्र वीरेंद्र व आदर्श नगर की बेबी (50) पत्नी महेंद्र को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अब बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई है। डॉक्टरों से कहा है कि मरीज की हालत गंभीर होने पर उसकी तत्काल जांच कराएं और भर्ती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें