अनियंत्रित होने के बाद एक्सप्रेस वे पर पलटी पड़ी कार को देखते लोग। संवाद
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर ग्राम देवरखेड़ा के पास कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जौनपुर के थाना मछलीशहर के बहनहीत निवासी भारतेंद्रु विमल(40) अपनी पत्नी सोनी (30), बेटे यशवर्धन (14), पार्थ (10 ) व दोस्त जौनपर के थाना सुजानगढ़ के गहरपारा निवासी रमेश यादव के साथ कार से दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर देवरखेड़ा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।