फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक को सीएचसी में बंद मिली एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। संयुक्त निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर जांचने के साथ उपकरणों का संचालन देखा। डिजिटल एक्सरे मशीन बंद मिलने पर सीएचसी प्रभारी से कारण पूछा तो उन्होंने प्रशिक्षित टेक्नीशियन न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचे संयुक्त निदेशक डॉ. अखिलेश धवन ने सफाई व्यवस्था देखने के साथ ही उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। स्टॉफ के उपस्थित मिलने पर दवा स्टोर पहुंचे और स्टॉक रजिस्टर देखा। उन्हें दवाएं भी उपलब्ध मिलीं। उसके बाद प्रसव कक्ष में जाकर उपकरण व सफाई व्यवस्था देखी। मरीजों ने एक्सरे न होने की बात बताई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार से मशीन के संचालन न होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि यह डिजिटल एक्सरे मशीन है। इसके संचालन के लिए लखनऊ से टेक्नीशियन आना है। उसके आने के बाद ही इसका संचालन हो पाएगा। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को मशीन लगाने वाली एजेंसी से बात कर जल्द ऑपरेटर उपलब्ध कराने के आदेश दिए। आधे घंटे रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें