फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पाल में डीएम ने पकड़ा डॉक्टरों का खेल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के औषधि केंद्र पर खडे़ मरीजों के पास मिले पर्चे में बाहर की दवा लिखी मिलने पर डीएम का परा चढ़ गया। सीएमएस को दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी करने और स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए। कहा कि सुधार न हो तो उन्हें हटा दिया जाए। अस्पताल में गंदगी व अन्ना मवेशी टहलते देख सीएमएस से कहा कि मवेशी पकड़वाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखें।
विज्ञापन

बुखार के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इलाज की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीएम रवींद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले वह आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कैंप में पहुंचे। वहां तीन आयुष्मान कार्ड बने मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी देख ठेकेदार से कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही न की जाए। वातावरण साफ-सुथरा होना चाहिए। दवा वितरण कक्ष पहुंचे। वहां मरीजों के पास दवा के पर्चे देखे तो उसमें नाक, कान गले के डॉक्टर मोहम्मद अहमद की बाहर से लेने के लिए दवा दिखी। इन दवाओं पर कमीशन की जानकारी मिली। डॉ. संजय कुमार ने भी बाहर की दवा लिखी थी। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। सीएमएस डॉ. पवन कुमार से कहा कि दोनों डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए। सुधार न होने पर उन्हें हटा दिया जाए। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी बंद मिलने पर सीएमएस से चलवाने को कहा। वार्ड में जाकर मरीजों से बात की। सभी ने खाना व दवा समय पर मिलने की जानकारी दी।
सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में जांच करने पहुंचे डीएम को एक बेड पर दो नवजात भर्ती मिले। सभी का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन की जानकारी ली तो पता चला सिर्फ छह पाइप लाइन डाली गई हैं। बच्चों की संख्या को देखते हुए चार पाइपलाइन और बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए बने पोषण पुनर्वास केंद्र में डीएम को चार कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। वार्ड में एसी नहीं चल रहा था। वार्ड प्रभारी को एसी दुरुस्त कराने के आदेश दिए। भर्ती बच्चों की माताओं से उनका हाल जाना। बच्चों का वजन बढ़ने व घटने की जानकारी ली। एनआरसी प्ले एरिया कक्ष में व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। महिला सीएमएस डॉ. अंजू दुबे, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. धीर सिंह सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें