कालेज रोड स्थित टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लगवाने वालों की लगी भीड़।संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर भारी भीड़ पहुंच रही है। पहले टीका लगवाने के चक्कर में लोगों में धक्कामुक्की होती है। शुक्रवार को 20 केंद्रों पर 23,198 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें सबसे अधिक टीका हसनगंज में 1730 लोगों को लगाया गया।
टीकाकरण के लिए कोविशील्ड की 23 हजार डोज मिलने के बाद जिले के 20 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण शुरू किया गया। टीकाकरण के प्रति बढ़ रही लोगों की जागरूकता को देखते हुए हर बूथ पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। हसनगंज में 1730, बीघापुर में 1706, अचलगंज में 1604, असोहा में 1577 व पुरवा में 1544 लोगों ने टीका लगवाया। सिकंदरपुर सरोसी में 1494, हिलौली में 1493, नवाबगंज में 1459, मियागंज में 1448 लोगोें को टीका लगा।
बांगरमऊ में 1288, जिला पुरुष अस्पताल में 1212, सफीपुर में 1190 व सुमेरपुर में 1111 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। शुक्लागंज में 950, फतेहपुर चौरासी में 854, बिछिया में 840, गंजमुरादाबाद में 802 व औरास में सबसे कम 732 लोगों ने टीकाकरण कराया। इन सभी स्थानों पर कोविशील्ड लगाई गई। जिला महिला अस्पताल में 142 व सफीपुर में 22 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई। जिला पुरुष अस्पताल के साथ कॉलेज रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में लगे बूथ पर टीका लगवाने को लेकर धक्कामुक्की हुई।
पुरवा तहसील क्षेत्र में 11 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन खत्म होने से सीएचसी से 35, लंगरपुर से 15, ऊंचगांव किला से 15 व कटरा गांव में लगे टीकाकरण बूथ से 16 ग्रामीण बिना टीका लगवाए ही लौट गए।