फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी लगवा सकेंगे वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए खरीदी जाने वाली वैक्सीन का रेट निर्धारित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के चलते तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन देने से मना कर दिया था। अब फिर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। टीकाकरण के लिए चिह्नित जिले के दो निजी अस्पतालों के नाम शासन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण का पहला व दूसरा चरण पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालाें को भी टीकाकरण के लिए सत्र आयोजित करने का मौका दिया था। इसमें जिले के चार निजी अस्पताल टीकाकरण अभियान का हिस्सा बने थे। इन्हें स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से वैक्सीन उपलब्ध करा रहा था। हालांकि तीसरा चरण पूरा होने और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की शुरुआत होने से स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन देने पर रोक लगा दी थी। शासन ने निर्देश दिए थे कि निजी अस्पताल संचालक वैक्सीन की आपूर्ति करने वाली कंपनियों से संपर्क कर वैक्सीन खरीदेंगे। इसमें बालाजी अस्पताल शुक्लागंज व उन्नाव मेडिकल सेंटर वैक्सीन की मांग कर रहा था। फिर भी अब तक कंपनियों से उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पाई है। सीएमओ ने दोनोें नर्सिंगहोम संचालकों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है। प्राइवेट अस्पतालों में कोवैक्सीन के लिए 1410, कोविशील्ड के लिए 780 रुपए और स्पूतनिक का टीका लगवाने के लिए 1145 रुपये देने होंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से यह तय होगा कि वैक्सीन कहां दी जानी है। यदि अस्पताल से उन्हें वैक्सीन दी जाएगी तो उन्हें एडवांस में भुगतान करना होगा। इसके अलावा वैक्सीनेशन का डाटा भी पोर्टल पर अपडेट करना आवश्यक होगा। प्राइवेट अस्पताल को प्रति डोज 150 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें