फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों को गोद लेकर भूले जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनप्रतिनिधि अस्पतालों को गोद लेकर भूल गए हैं। सफीपुर सीएचसी को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का हाल ज्यों का त्यों है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गोद ली गई भगवंतनगर पीएचसी में अभी तक डॉक्टर की तैनाती तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सफीपुर सीएचसी को हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने गोद लिया है। गोद लेने के दूसरे दिन ही वहां दंतरोग चिकित्सक की तैनाती हो गई थी। रंगाई-पुताई का काम भी शुरू हो गया था। यहां 25 बेड की इमरजेंसी भवन निर्माण का काम जल्द शुरू होने वाला है। सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के साथ अन्य जांच सुविधाओं पर काम तेजी से चल रहा है। सफीपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कम्यूनिटी स्वास्थ्य केंद्रों में अभी तक कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों की तैनाती ही नहीं थी। राज्यमंत्री के सीएचसी गोद लेने के बाद छह कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसरों की तैनाती कराने के साथ वहां कुर्सी, मेज, अलमारी व अन्य जरूरी चीजें पहुंचा दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि अन्य छह सेंटर में भी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसरों की तैनाती के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है।
भगवंतनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने गोद लिया है। फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय की देखरेख में संचालित पीएचसी में 15 साल बाद डॉक्टर उमेंद्र सिंह की तैनाती हुई थी। 3 जून को पुरवा सीएचसी से पीएचसी में संबद्ध किया गया था। अभी तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन

नवाबगंज सीएचसी को नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने गोद लिया है। इसमें सड़क निर्माण के साथ कैंपस में बने रैन बसेरे में बगीचा लगवाने के साथ सौ बेड के लिए वार्ड बनवाने की बात कही गई है। यहां अभी सड़क निर्माण काम शुरू हुआ है।
मौरावां में नव निर्मित सौ बेड की सीएचसी को भाजपा राज्य सभा सांसद संजय सेठ ने 31 मई को गोद लिया था। उस समय उन्होंने अपनी निधि से दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 100 कोरोना किट व दवाएं उपलब्ध कराई थीं। उसके बाद से कोई अन्य सुविधा नहीं मिली है। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश सोनी ने बताया कि उसके बाद से कुछ नया नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें