फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछिया में ऑक्सीजन प्लांट के लिए निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपीएसआईडीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में ऑक्सीजन प्लांट के लिए निर्माण शुरू करा दिया है। जल्द ही जिला अस्पताल, बांगरमऊ, औरास, मौरावां स्वास्थ्य केंद्र में काम शुरू होगा। यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके अवस्थी ने बताया कि काम समय से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिछिया में प्लांट स्थापना के लिए स्वीकृत 59.47 लाख रुपये में 35.786 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी ने प्लांट स्थापना कार्य मेसर्स इक्जीकॉन इवेंट मीडिया सल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को काम सौंपा है। सिविल वर्क कानपुर की प्रथमेश कांस्ट्रक्शन व निजी फर्म मेसर्स मेडीकेयर पाइप लाइन बिछाएगी। यहां सिविल वर्क 20-22 जून तक और प्लांट स्थापना 10 जुलाई तक होने का अनुमान है। सीएचसी बांगरमऊ में प्लांट स्थापना के लिए स्वीकृत 66.14 लाख में 39.684 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। बिछिया का काम पूरा करने के बाद संबंधित फर्में यहां प्लांट स्थापना का काम शुरू करेंगी। यहां शेड निर्माण का कार्य नगर पालिका परिषद बांगरमऊ करा रहा है।
सीएचसी औरास में प्लांट स्थापित करने के लिए स्वीकृत 24.46 लाख में 14.676 लाख रुपये पहली किस्त मिल चुकी है। बांगरमऊ का काम पूर्ण कराने के बाद संबंधित फर्मे यहां प्लांट स्थापित करने का काम शुरू करेंगी। सीएचसी मौरावां प्लांट स्थापना के लिए स्वीकृत 78.23 में 42.298 लाख रुपये धनराशि जारी की जा चुकी है। हालांकि अभी कार्यादेश जारी नहीं हो सका है। कागजी औपचारिकताएं पूरी न होने से फिलहाल अभी स्व. उमा शंकर दीक्षित राजकीय जिला अस्पताल का काम कुछ दिन शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें