बीघापुर। निबई चौकी चौकी क्षेत्र के सुमरहा गांव में चुनाव की खुन्नस में दो पक्षों में विवाद के बाद डंडे चल गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुमरहा गांव में वर्तमान प्रधान पक्ष के मेड़ालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह श्याम पासवान व चंद्रजीत के साथ काम पर जा रहा था। तभी हारे प्रधान गुट के छह से अधिक लोगों ने चुनाव की खुन्नस में डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। ज्यादा चोटें आने पर चंद्रजीत को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हरि सिंह, फूल सिंह, जय वीर सिंह, धीर सिंह, मोतीलाल, चंद्रशेखर, गुलवीर सिंह, रणजीत सिंह, यदुवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों में मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने चुनावी रंजिश व फायरिंग की घटना से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी खुन्नस में मारपीट हुई है।