नवाबगंज। ग्रामीण तो दूर भैसोरा गांव के प्रधान तक ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। इस गांव में अब तक सिर्फ पांच लोगों ने ही टीकाकरण कराया है। यहां अन्य ग्रामीणों के टीका न लगावाने से वैक्सीन भी खराब हो गई।
भैसौरा ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2280 है। इसी ग्राम सभा के मजरे बाबाखेड़ा में संचालित प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य टीम टीका लगाने पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जेपी दीक्षित, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर सोनावती, पूजा चौधरी, आशा कार्यकर्ता सुनीता व आंगनबाड़ी अनिल कुमारी टीकाकरण करने गए थे। स्कूल में कैंप लगने के चार घंटे बीत गए लेकिन कोई भी ग्रामीण टीका लगवाने नहीं पहुंचा। किसी को कैंप में आता न देख सीएचसी प्रभारी टीम के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने निकले। उसके बाद भी ग्रामीण तो दूर ग्राम प्रधान व कोटेदार तक आगे नहीं आई। काफी प्रयास के बाद सिर्फ पांच ग्रामीणाें ने कोविड का टीका लगवाया।