फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लोकतंत्र सेनानी सहित दो की मौत, 167 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/मौरावां। कोरोना से लोकतंत्र सेनानी सहित दो लोगों की मौत हो गई। तीन सिपाही व एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 167 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हिलौली ब्लाक के गांव लउवासिंहनखेड़ा निवासी लोकतंत्र सेनानी भगवती प्रसाद तिवारी (81) का एक सप्ताह पहले रक्तचाप कम हो गया था। सांस लेने में दिक्कत होेने पर परिजनों ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से वहीं इलाज चल रहा था। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में 12 मई को भर्ती कराई गई बिछिया ब्लॉक के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी ख्यामा (88) की इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमितों में सिकंदरपुर सरोसी सीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, हसनगंज कोतवाली व पुलिस लाइन की दो महिला सिपाही, सदर चौकी में तैनात सिपाही शामिल हैं। नवाबगंज में 15, सफीपुर में छह, बांगरमऊ में 13, हसनगंज में तीन, फतेहपुर में दो, सिकंदरपुर सरोसी में आठ, हिलौली में छह, सिकंदरपुर कर्ण में नौ, बीघापुर में छह, औरास में छह, सुमेरपुर में चार, पुरवा में तीन, मियागंज में पांच, गंजमुरादाबाद में तीन, बिछिया में दो, शहर में 63, शुक्लागंज में सात व अन्य लैब से जांच कराने वालों में दो लोग संक्रमित निकले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि 145 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। सरस्वती मेडिकल कॉलेज से तीन, होम आइसोलेशन में 145 व अन्य कोविड अस्पतालों से सुधार होने वालों में 34 मरीज शामिल हैं।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऑक्सीजन स्तर घटने पर भर्ती हुई अधेड़ महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अचलगंज के गांव तारगांव निवासी शिवदेवी (50) का ऑक्सीजन स्तर घटने पर परिजनों ने गुरुवार सुबह इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि बुधवार से गुरुवार शाम तक 27 मरीज भर्ती किए गए। आइसोलेशन वार्ड में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें