फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के कार्य बहिष्कार से नहीं हुईं रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड संक्रमण की वजह से अधिवक्ताओं के बहिष्कार के कारण जमीनों की रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। हालांकि कर्मचारी कार्यालय पहुंच कर विभागीय कामकाज निपटाते रहे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने मंगलवार को राजस्व अदालतों के अलावा रजिस्ट्री कार्यालय में होने वाली भूमि की रजिस्ट्रियों में शामिल न होने का ऐलान किया था। बार अध्यक्ष रामशंकर यादव व महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह जीतू सहित अन्य अधिवक्ताओं ने इस फैसले पर अमल करते हुए कामकाज बंद कर दिया है। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दस्तावेज नवीस सहित लोग अपने बस्तों में बैठ रहे हैं। बुधवार व गुरुवार को कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीयन प्रकाश चंद्र ने बताया कि प्रस्तुत होने वाली रजिस्ट्री सब रजिस्ट्रार कार्यालय करेगा। कोविड कर्फ्यू की वजह से बार एसोसिएशन के कार्य से विरत रहने के फैसले से पहले भी न के बराबर रजिस्ट्री हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें