फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 139 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से जिले में महिला की मौत हो गई। पुरवा ब्लॉक के एआरओ, शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मी सहित 139 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्लागंज के ऋषीनगर निवासी 26 वर्षीय युवती को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका घर पर ही इलाज कर रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर कोविड जांच कराई। संक्रमित आने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में दोपहर को भर्ती कराया। शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। एंटीजन से हुई जांच में पुरवा ब्लॉक के एआरओ, शिक्षक, 25 वर्षीय युवक, बांगरमऊ में स्वास्थ्य कर्मी, पाटन तहसील में लेखपाल संक्रमित मिले। सिकंदरपुर कर्ण में पांच, सुमेरपुर में तीन, असेाहा में नौत, नवाबगंज मे 17, बांगरमऊ में चार, सिकंदपुर सरोसी में पांच, सफीपुर में तीन, बीघापुर में नौ, हिलौली में आठ, हसनगंज में आठ, मियागंज में सात, बिछिया में दो, औरास में पांच, गंजमुरादाबाद में पांच, शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 23 व शुक्लागंज में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों में 10 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 129 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में आईसीयू के 30 बेड व ऑक्सीजन लेवल वाले मरीजों के लिए निर्धारित 50 बेड शुक्रवार को फुल हो गए। लखनऊ व कानपुर में बेड न मिलने से गंभीर मरीजों को रेफर भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में मरीजों की समस्याएं भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित 90 केंद्रों पर हुए कोविड टीकाकरण में शुक्रवार को 2719 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सबसे अधिक टीकाकरण गंजमुरादाबाद ब्लॉक में हुआ। वहां 328 को टीका लगाया गया। अरबन में 309 व शुक्लागंज मेें 220 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण में वैक्सीन की 350 वायल का प्रयोग किया गया। इसमें 3.03 प्रतिशत वैक्सीन निष्प्रयोग हो गई। टीकाकरण में कोवैक्सीन 50 व कोविशील्ड से 2669 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें