पुलिस लाइन सभागार में दहीचौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सरोज को कोविड वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन सहित दस केंद्रों पर पुलिस कर्मियों के साथ राजस्व और नगर पालिका कर्मियों को कोविड का टीका लगाया गया। शुक्रवार को 1625 लोगों को टीका लगा।
पांचवें चरण के दूसरे दिन हुए टीकाकरण में जिला महिला अस्पताल में 126, पुलिस लाइन में 616, सीएचसी बांगरमऊ में 160, पीएचसी बीघापुर में 126, पीएचसी फतेहपुर चौरासी में 97, सीएचसी हसनगंज में 70, सीएचसी नवाबगंज में 118 लोगों को टीका लगा। सीएचसी पुरवा में 78, सीएचसी सफीपुर में 115, पीएचसी सुमेरपुर में 119 लोगों को टीका लगाया गया। कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। कोविड वैक्सीन लगाने का 1603 लोगों का लक्ष्य था, लेकिन 1625 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है।
युवक में कोरोना की पुष्टि
जिले में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। मियागंज ब्लॉक के गांव हैदराबाद निवासी 38 साल के युवक ने लखनऊ की लैब में जांच कराई थी। इसमें वह संक्रमित मिला। प्रभारी सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि युवक को होम आइसोलेट किया गया है।
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद टीकाकरण कार्ड दिखाती सिपाही श्रुति मिश्रा व प्रियंका शर्मा ।- फोटो : UNNAO