पंजाब के अमृतसर से ट्रेन द्वारा उन्नाव आए लोगों की सफीपुर में बने क्वारंटीन सेंटर में नाम पता नोट
- फोटो : UNNAO
सफीपुर(उन्नाव)। अलग-अलग स्थानों पर बने क्वारंटीन सेंटर पर अन्य प्रांतों से आए दो सौ लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। महात्मा गांधी कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में पहले से मौजूद 31 लोगों के अलावा लुधियाना से आए 117 लोगों का परीक्षण किया गया। बालिका कालेज में 80, गिरजाशंकर देवगांव में 18 व गांव ददलहा पापरि में लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ।
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार लुधियाना से आए राजकीय बालिका इंटर कालेज में 62 व लौहपुरुष सरदार पटेल चंदीगढ़ी में 33 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, सूर्य प्रताप सिंह डिग्री कालेज में क्वारंटीन किए गए मुंबई से आए 66 लोगों को स्वास्थ्य जांच में सही पाया गया। जिसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र सौंपते हुए घर में 21 दिन रहने की हिदायत देकर रवाना किया गया। ऋ षिकुल विद्यापीठ शिक्षण संस्थान में गैर प्रांतों से 47 व ठाकुरजी महराज डिग्री कालेज ऊंचगावकिला में 21 लोग ठहरे हैं। ऋ षिकुल विद्यापीठ सेंटर को नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान ने गोद ले लिया है। जिस कारण सारी व्यवस्थाएं संस्थान की ओर से की जा रही हैं।
उधर, बुधवार को विभिन्न प्रदेशों से आए क्षेत्र के कई गांवों के 156 लोगों में 79 को नगर स्थित अशोक महाविद्यालय और 77 को अब्दुल गफ्फ ार महाविद्यालय में क्वारंटीन किया गया। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा और पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने क्वारंटीन सेंटर पहुंच कर व्यवस्था संभाली और थर्मल स्कीनिंग के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
फ तेहपुर चौरासी में लुधियाना से आए 101 श्रमिकों को जवाहर नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी श्रमिकों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। बीडीओ रुक्मिणी, एडीओ हेमंत कुमार ने बताया कि सेंटर में सभी के खाने पीने व रहने तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित है। अग्रिम आदेशों तक सभी लोग क्वारंटीन रहेंगे।