फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रंग लाई मेहनत... 23 महीने इलाज व सेवा के बाद बोल उठीं अलीमुन निशा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सेवाभाव और नर्सों की मेहनत आखिर रंग लाई। जिला अस्पताल में 23 महीने से भर्ती करीब 80 साल की बुजुर्ग महिला की जुबान से श्वर निकले हैं। उन्होंने अपना नाम और पता बताया है। वृद्धा पांच अगस्त 2022 को नवाबगंज के पास घायल मिली थीं।
विज्ञापन

हाईवे किनारे घायल अवस्था में मिली करीब 80 साल की वृद्धा को 108 एंबुलेंस से अज्ञात में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बाद में वार्ड दो में शिफ्ट किया गया था। तब से इसी वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टर और स्टॉफ नर्स उनका इलाज कर रही हैं। नर्सों को वृद्धा से इतना लगवा हुआ कि वह उन्हें अम्मा कहतीं और स्नेह के साथ देखभाल कर रही हैं। उनके बाल कटवाने से लेकर कपड़े बदलवाने, खाना-पानी, दवा आदि की नियमित व्यवस्था की घई।
23 महीने बाद वृद्धा की सेहत में सुधार हुआ है। उन्होंने अपना नाम अलीमुन निशा और पता फतेहगंज लाटूश रोड बताया है। वह नहीं बता परा रहीं कि किस जिले की रहने वाली हैं। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई लेकिन 23 महीनों में पुलिस ने उसके घर-परिवार का पता लगाने की कोशिश नहीं की। स्टाफ नर्स रचना ने बताया कि वह धीरे-धीरे बोल रहीं हैं। उनके हाथ, पैर की चोटें ठीक हैं। हालांकि गले में अभी कुछ दिक्कत है। देखरेख कर रहे हैं, ताकि वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने मिश्रा ने बताया कि प्रकरण जानकारी में था। अब नाम-पता आदि की जानकारी करके परिजनों को खोजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें