फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली संकट झेल रहे लोगों ने उपकेंद्र पर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। एक हफ्ते से बिजली संकट झेल रहे लोगों ने मवईया उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी की। साथ ही आपूर्ति जल्द बहाल न होने पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अचलगंज के धन्नीपुर वार्ड की बिजली आपूर्ति बगल के गांव गड़ारी के ट्रांसफार्मर से हो रही है। नई नगर पंचायत बनने के बाद सभी वार्डों की आपूर्ति अचलगंज नगरीय फीडर से जोड़ दी गई है। धन्नीपुर में लाइन बिछाने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं की गई। पिछले हफ्ते गड़ारी ट्रांसफार्मर भी धड़ाम हो गया। इससे धन्नीपुर की आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

लोग पांच दिन से मोबाइल रिचार्ज तक के लिए तरस गए। भीषण गर्मी में बिजली संकट झेल रहे लोगों का धैर्य जवाब दे गया और अखिल गुप्ता, विजय शुक्ल, बड़े तिवारी, लखन तिवारी, नीतू अग्निहोत्री, कल्लू सविता, राजेश तिवारी, शोभित, आशु, लखन, राजेश, राजेंद्र, मोनू, संजय, मुरारी व विवेक आदि ने मवईया स्थित उपकेंद्र पर पहुंचकर उसका घेराव किया और नारेबाजी भी की। साथ ही दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर अनिश्चित समय के लिए गेट पर धरना देने की चेतावनी दी। जेई आशीष सिंह ने बताया कि गांव के अंदर तार बदलने है। दो दिन में नगरीय क्षेत्र के तहत बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें