उन्नाव। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पहुंचे पशुपालन व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शहीद को नमन किया।
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी स्मारक समिति के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांधी नगर तिराहा स्थित स्वतंत्रता आंदोलन के नायक विशंभर दयालु त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, हरदोई रोड पुल होते हुए निराला प्रेक्षागृह पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदेमातरम व अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी अमर रहे आदि नारे लगाते रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहीद गुलाब सिंह लोधी ने राष्ट्र के लिए अपनी शहादत दी। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार शहीदों के सम्मान के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने आह्वान किया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर के उस मंत्र को आत्मसात करें, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पीयेगा, वही दहाड़ेगा। इसलिए सभी लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर देश के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ से आए पूरन सिंह पटेल, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, रेनू गुप्ता, गोविंद शुक्ला, रामबोध शुक्ला ने भी संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह लोधी ने प्रभारी मंत्री का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। सपा नगर अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह लोधी पंकज ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा अपराधियों की पार्टी है। अब पूरी तरह से अपराधियों से ग्रसित हो चुकी है। जिस तरह से पूजा पाल ने काम किया है। वह उसका समर्थन करते हैं। कहा कि कानून का मतलब स्पष्ट है। आम नागरिकों को सुरक्षा देना है। यही सरकार की जिम्मेदारी है। योगी सरकार का भरोसा है कि नागरिक सुरक्षित रहेंगे। अपराधियों और उनके समर्थकों को किसी कीमत पर माफी नहीं दी जाएगी। अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
बेनकाब हो चुका है विपक्ष
कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर हमला बोला। कर्नाटक में देवस्थली पर रची गई साजिश के बेनकाब होने पर कहा कि देवस्थलों व सनातन परंपराओं को बदनाम करने की साजिश तो यूपीए का पहले से रही है। मालेगांव में सात बेकसूरों को जेल भेजा गया। 17 साल तक मुकदमा लड़ते रहे, बाद में पता चला केस ही झूठा था। तत्कालीन गृहमंत्री ने जब ये कहा था कि मुझ पर सोनिया का दबाव था। मोहन भागवत को भी पकड़ लो। योगी को भी पकड़ लो। सरकारें इस तरह सनातन को बदनाम करने प्रयास करती हैं। भगवान के यहां देर है। अंधेर नहीं है। लोग बेनकाब होते हैं। कहा कि विपक्ष बेनकाब हो चुका है।
पूर्व विधायक रामकुमार एडवोकेट ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उन्नाव। सहजनी स्थित एक हॉस्पिटल में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर सपा के पूर्व विधायक रामकुमार ने माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बलिदान को याद किया। एकलव्य कुमार, अविजित कुमार, डॉ. अभिनव कुमार, अनुभव कुमार, साहब लाल लोधी, प्रांशु यादव, शिवराम लोधी, मुन्ना लाल लोधी, राजशंकर लोधी, रजनीश लोधी, रामबहादुर लोधी, नीशू कश्यप, देवेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
-
26 किमी लंबी निकाली गई तिरंगा बाइक यात्रा
गंजमुरादाबाद। सुलतानपुर से चंदिकाखेड़ा तक 26 किमी लंबी तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। गांव चिंगरपुरवा निवासी राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला मंत्री गुरु सहाय लोधी के नेतृत्व में यात्रा शनिवार 10 दस बजे से निकाली गई। अमर शहीद कैलाश यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यह यात्रा बांगरमऊ होते हुए फतेहपुर चौरासी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर माल्यार्पण के बाद उनकी जन्मस्थली चंदिकाखेड़ा पहुंची। यहां पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद वापस सुल्तानपुर में समाप्त हुई। लहरापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुमानी, जिला पंचायत सदस्य अंकित मौर्या, लखनऊ मंडल अध्यक्ष सनी लोधी, शैलेंद्र राजपूत, राहुल राजपूत, मोहित कुमार, अजय लोधी, रामकुमार राजपूत, रणजीत राजपूत, दीपक कुमार, दिलीप राजपूत और लवकुश राजपूत आदि मौजूद रहे।
जंगेनगर चौराहे से निकाली गई तिरंगा यात्रा
चकलवंशी। ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के जंगेनगर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने बाइक, कार से कई गांवों का भ्रमण किया। नेतृत्व आयोजक समिति के श्रीराम, आदित्य राजपूत, रामशंकर, दीनदयाल, राजेश राजपूत आदि ने किया। विशेष रूप से भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। राजेश राजपूत, रामशंकर, दीनदयाल, सुजीत राजपूत, गंगा प्रसाद, आनंद लोधी आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर 20-फतेहपुर चौरासी के चंद्रिकाखेड़ा में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार
फोटो नंबर 20-फतेहपुर चौरासी के चंद्रिकाखेड़ा में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार