फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलते-जुलते नाम का फायदा उठाकर पा ली फौज की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। मिलते-जुलते नाम का फायदा उठाकर रेलवे कर्मी के शैक्षिक अभिलेख लगाकर सेना में नौकरी करने वाले युवक पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बहार थानाक्षेत्र के देवाखेड़ा गांव निवासी ब्रजेंद्र कुमार पुत्र रामगुलाम ने बिहार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रेलवे कर्मचारी है और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। उसका पाटन स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता है। सात फरवरी 2020 को तीन लाख रुपया फिक्स किया था। कुछ दिनों बाद जानकारी हुई कि उसका रुपया किसी बीरेंद्र नाम के व्यक्ति के नाम से फिक्स हो गया है।
बैंक से जानकारी हुई जिस बीरेंद्र के नाम से रुपया फिक्स हुआ है उसका पता भी दूसरा है। शिकायत पर बैंक ने फिक्स डिपाजिट तो उनके नाम से कर दिया।
लेकिन इसी दौरान बैंक के क्लर्क ने शिकायतकर्ता ब्रजेंद्र से पूछा कि क्या वह सेना में नौकरी करते हैं। जिसके नाम से रुपया फिक्स हुआ था वह पाटन निवासी बीरेंद्र पुत्र रामलखन है।
विज्ञापन

पीड़ित ने जानकारी की तो पता चला कि बीरेंद्र इस समय सेना में नौकरी कर रहा है और मौजूदा समय में जम्मू में तैनात है। इसपर ब्रजेंद्र को अपने शैक्षिक अभिलेखों के गलत प्रयोग होने की जानकारी हुई। उसने पाटन जाकर फौजी बीरेंद्र
का मोबाइल नंबर हासिल कर बात की तो उसे धमकियां मिलने लगीं। उसने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी तो उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़ित ब्रजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पत्नी पर चाकू से किए आठ वार, पति गिरफ्तार
-कुछ दिन पहले हरदोई से मायके आई थी बेहटामुजावर
-बुधवार को पति लेने आया था, विवाद के बाद की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे हरदोई के युवक ने झगड़ा होने पर पत्नी के शरीर पर चाकू से 8 वार कर दिए। शोर मचाने पर दौड़ा भाई व भतीजा भी चाकू छीनने में जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायल महिला को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के धुरंधरखेड़ा गांव निवासी शीला की शादी आठ वर्ष पहले हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी सुनील से हुई थी। बीमार होने से शीला इलाज कराने के लिए सात माह पहले मायके आ गई थी। बुधवार को पति सुनील उसे लेने पहुंचा था। शीला ने कुछ दिन बाद आने की बात कही तो पति ने झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में सुनील पत्नी शीला को कमरे में खींच ले गया और सब्जी काटने वाली चाकू से बाएं हाथ पर चार, सीने पर दो व पीठ पर दो वार कर दिए। लहूलुहान हो शीला वहीं गिर गई। उसका शोर सुन भाई मंजेश व भतीजे सौरभ ने चाकू छीनने का प्रयास किया तो वह भी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति सुनील को हिरासत में लेकर घायल शीला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ अमरनाथ ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
---
महिला से अभद्रता में सीओ ने एसपी को सौंपी रिपोर्ट
अचलगंज। थाना में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही से थाना के सिपाही रामविनय चहार द्वारा 5 नवंबर को की गई अभद्रता के मामले में सीओ बीघापुर डीपी सिंह ने अपनी रिपोर्ट एसपी दिनेश त्रिपाठी को सौंप दी है। घटना के बाद पीड़ित महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि जब वह शिकायत करने कार्यवाहक थाना प्रभारी के आवास गई तो उन्होंने दरवाजा ही नहीं खोला। जिस पर एसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी ने सीओ को जांच सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट पर आरोपित को निलंबित किया गया था। वहीं मुंशी को बचाने के लिए उसे छुट्टी देकर तुरंत रवानगी कराने का आरोप भी कार्यवाहक एसओ पर है। सूत्रों के अनुसार सीओ ने घटना के समय थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के अलावा पीड़ित महिला सिपाही के बयान दर्ज किए हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक व आरोपी सिपाही ने अब तक बयान दर्ज नहीं कराए हैं। चर्चा है कि सीओ की रिपोर्ट में कईयों गर्दन पर तलवार लटक सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें