फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्राओं को 12वीं के बाद से ही कॅरियर चुनने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में कॅरियर मेले का आयोजन हुआ। छात्राओं को 12वीं पास के बाद से ही कॅरियर चुनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन चंद्र ने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करके सब छात्र अपने जीवन में वह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं जो चाहते हैं। उन्होंने छात्राओं को सिविल सेवाओं की तैयारी करने की जानकारी दी। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने 12वीं पास करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को कॅरियर चुनने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रचना निगम ने कहा कि लगन के साथ पढ़ाई करें। अभी से दृढ़ निश्चय करें कि उन्हें किस क्षेत्र में कॅरियर बनाना है।
इससे पूर्व छात्राओं ने भक्ति गीतों से मां सरस्वती की वंदना की। मेले में विभिन्न स्टॉल लगाकर छात्राओं को कॅरियर चुनने के लिए विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई। इस दौरान जीजीआईसी गंजमुरादाबाद से रत्नेश्वरी वर्मा, कालिंद्री गुप्ता, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चित्रा वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक सफीपुर डॉ. राजेश कुमार वर्मा, विशाल यादव, सिम्मी बानो, वंदना शुक्ला, मंजू राठौर, श्वेता तिवारी, अमृता सिंह व शिखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय इंटर काॅलेज चमरौली में भी छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञ सक्षम शुक्ला, उत्कर्ष मिश्रा, अभिसारिका अवस्थी, प्रधानाचार्य केएल गौतम व कृति गुप्ता ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा आज की मांग है। रोजगार का व्यवसायिक शिक्षा महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें