फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी कार्यालय के पास किशोरी से दुष्कर्म, सात दिन तक घटना को दबाए रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी में घूम-घूम कर अपने भाई के साथ पानी के पाउच और पान मसाला बेचने वाली किशोरी के साथ 17 अगस्त की रात एसपी कार्यालय के पास एक चाय विक्रेता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन बाद 20 अगस्त को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की लेकिन बाल कल्याण समिति को सूचना नहीं दी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद समिति को सूचना दी गई। किशोरी को उसकी ताई के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 साल की किशोरी अपने 14 वर्षीय भाई के साथ कचहरी व आसपास घूमकर पानी के पाउच व पान मसाला बेचकर गुजारा करती है। उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता की डांट डपट से परेशान होकर वह दोनों कई महीने से कचहरी के पास के एक मोहल्ले में रहने वाली बड़ी बहन के साथ रह रहे थे। एक महीने पहले बड़ी बहन की मौत होने के बाद वह दोनों बेघर हो गए और कचहरी के आसपास इसी तरह गुजारा करते और रात में किसी भी दुकान के सामने सो जाते थे।
पीड़िता के अनुसार, 17 अगस्त की रात वह कचहरी के सामने एसपी कार्यालय के पास चाय की ठेलिया के करीब पड़ी बेंच पर सो गई। आरोप है कि रात में चाय दुकानदार केवटा तालाब बस्ती निवासी शैलेंद्र सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपी शैलेंद्र के खिलाफ 20 अगस्त को दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर जताई हैरानी, देंगी नोटिस
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने बताया कि घटना में कोतवाली पुलिस की गंभीर लापरवाही रही है। पुलिस इस घटना में टाल-मटोल करती रही, जबकि घटना के 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति को सूचना और पीड़िता को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था, ताकि उसके बयान दर्ज किए जाते। बताया कि पीड़िता और उसके भाई को गांव में रहने वाली उनकी ताई के सुपुर्द किया गया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने बताया कि वह इस संबंध में कोतवाली पुलिस को नोटिस देकर जवाब मांगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें