फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास छात्रा से छेड़छाड़, वरोध पर गले में मारी ब्लेड

विज्ञापन
शुक्लागंज में स्कूल के बाहर घटना की जानकारी लेते सीओ सिटी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। स्कूल से घर जा रही छात्रा से स्कूल यूनिफार्म पहने नकाबपोश दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गर्दन और पेट पर ब्लेड मार दी। स्कूल से करीब 20 मीटर दूर हुई घटना की सूचना प्रधानाचार्य ने पुलिस व परिजनों को दी। सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी गोपीनाथपुरम स्थित स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही थी। स्कूल से करीब 20 मीटर दूर बंद मकान के पास स्कूल यूनिफार्म में खड़े दो नकाबपोश युवकों ने उसका दुपट्टा खींचा। बचाव के लिए एक युवक के हाथ में काटा तो उसने गर्दन और पेट पर ब्लेड मार दिया।
जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने दो शिक्षिकाओं को भेज छात्रा की चोटें दिखवाईं और पुलिस को सूचना दी। छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार व कोतवाल राकेश कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच प्रधानाचार्य और अन्य लोगों से जानकारी ली। उधर एसीएमओ डॉ. आरके गौतम ने छात्रा का हालचाल जाना। बताया कि अधिक चोट नहीं आई है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों छात्र हैं। शुक्रवार को स्कूल जाकर आरोपियों की पहचान की जाएगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास कई घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने घरों में पहुंच सीसीटीवी फुटेज देखी तो अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें