फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजिक कार्य करने वालों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा कार्यालय में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य ही सेवा है और आप सब भी सेवा के क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। आपके सम्मानित होने से युवा भी इस विधा में कार्य करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

छंद रामायण के लेखन पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित महेश चंद्र शुक्ला, राष्ट्रपति पदक प्राप्त रघुवंश सिंह, ऊंचीकूद में गोल्ड मेडलिस्ट आयुष मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्नेहिल पांडेय, ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में लाइफ सेवर्स के संस्थापक अनुराग सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। डेवलपमेंट ऑफ सोशल वेलफेयर के संस्थापक शैलेंद्र पांडेय, रोटी कपड़ा बैंक के संस्थापक मनीष सेंगर, पौधरोपण में ब्रह्मकुमारी से सम्मानित राम पाल, भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता बृजेंद्र कुमार सिंह, निर्मल ग्राम योजना में सम्मानित केतकी रावत को भी सम्मानित किया गया।
स्वच्छता अभियान में अग्रणी मानसी द्विवेदी, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन बेस्ट गर्ल कोच प्रिया सविता को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र दिया गया। संचालन जिला महामंत्री विपिन मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेशनल पोलियो सर्विलांस प्रोजेक्ट में डब्ल्यूएचओ व राज्यपाल द्वारा सम्मानित अवधेश सिंह गौर, अनुराग अवस्थी, महेश चंद्र दीक्षित, राकेश कृष्ण साहू व समीर शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें