फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को रोजगार का ‘अमृत’ बांट रही सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। विकासखंड के ऊंचगांव सानी की सुधा ने महिलाओं को सिलाई सिखाकर स्वावलंबन की राह दिखाई। गोदावरी समूह के माध्यम से शुरू हुआ कारवां कई के घरों में खुशियां ला रहा है।
विज्ञापन

सुधा देवी (25) स्नातक पास हैं। उन्होंने सिलाई सीखकर 2014 में गोदावरी स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें महिलाओं को जोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुनाफा होने पर कई महिलाओं को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया। अक्तूबर 2021 में एक लाख रुपये का ऋण लेकर चमियानी रोड पर किराये की दुकान ली।
फिर ब्यूटी पार्लर व सिलाई केंद्र खोला। इससे सुधा को अच्छी कमाई हुई। इसके बाद उन्होंने गांव की महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने की ठान ली। सुधा ने उन्हें सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया। रोजगार का दायरा बढ़ा तो गांव की युवतियां भी सिलाई सीखने आने लगीं। वर्तमान में 15 महिलाएं सिलाई सीख रही हैं। उनसे प्रशिक्षण पाने वाली छह महिलाएं इस समय बंगलूरू में सिलाई करके अच्छी कमाई कर रही हैं। सुधा का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर देखकर उन्हें अच्छा लगता है। वह गांवों में जाकर स्वावलंबन की प्रेरणा जगा रही हैं।
विज्ञापन

पशुपालन व खेती में भी महिलाएं आजमा रहीं हाथ
सुधा के गोदावरी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं अन्य कार्य भी कर रहीं हैं। सुधा ने 10 महिलाओं को जोड़कर समूह गठित किया था। पहली बार 2014 में 1500 रुपये, 2015 में 15 हजार और 2016 में 1.10 लाख रुपये समूह के खाते में आए। इस पैसे को लोन के रूप में महिलाओं को देकर अन्य कार्य शुरू कराने में सुधा ने मदद की। गांव की कई महिलाएं पशुपालन, खेती में भी हाथ आजमा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें