फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे: अलगनगढ़ के किसानों ने नहीं दी सहमति, सदर, बीघापुर व पुरवा के 24 गांवों में लगाए गए कैंप

Mon, 08 Mar 2021 01:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जून माह में प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास पर जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से रविवार को तीन तहसीलों के 24 गांवों में कैंप लगाए गए। इस दौरान सदर तहसील के अलगनगढ़ के किसानों ने मुआवजे पर असहमति जताई और सहमति पत्र नहीं दिया। 
विज्ञापन


जिले के छह तहसीलों के 76 गांवों से गंगा एक्सप्रेसवे निकल रहा है। इनमें से बीघापुर, सदर व पुरवा तहसील के 24 गांवों में खरीद प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। रविवार को किसानों से भूमि अधिग्रहण के सहमति पत्र लेने के लिए गांवों में कैंप लगाए गए।

 
विज्ञापन

सदर तहसील के अलगनगढ़ गांव में किसानों ने सहमति पत्र देने से इनकार कर दिया। किसानों ने मुआवजा समेत अन्य बिंदुओं पर सवाल उठाए। भैंसई कोयल में 25 किसानों से सहमति पत्र लिया गया है।

एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक ने तहसील क्षेत्र के आकमपुर, ममरेजपुर, कटहर, तेवरिया, सलेमपुर, भूतहीहार, पुरंदरपुर व रामखेड़ा गांव में कैंप लगाकर 22 किसानों से सहमति पत्र लिया। इसके अलावा एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया ने सरसो, टिकरिया, ऊंचगांव सानी व हरीखेड़ा में कैंप लगाया। 16 किसानों ने सहमति दी। 

भूमि अधिग्रहण के लिए 24 गांवों में कैंप लगाकर 63 किसानों से सहमति पत्र लिया गया है। अलगनगढ़ में अभी भूमि क्रय प्रक्रिया की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद किसानों से सहमति पत्र लिया जाएगा।
चंदन पटेल, प्रभारी भूमि अध्याप्ति अधिकारी उन्नाव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें