परियर । कस्बे में रविवार को एक पागल कुत्ते ने हेड कांस्टेबल सहित पांच लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। गुस्साए लोगों ने कुत्ते को घेरकर पीटा, इससे उसकी मौत हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हुआ और रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
कस्बे में काफी समय से एक पागल कुत्ता इधर-उधर घूमता रहता था। अभी तक वह लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाता था लेकिन रविवार को उसने चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव सिंह को काटने के साथ ही परियर निवासी बबलू शुक्ला के बेटे राधे (5), शिवाय अवस्थी (10), करन (10) और बिट्टन रावत को भी काट लिया। यही नहीं और लोगों को भी दौड़ा रहा था। इससे नाराज लोगों ने कुत्ते को घेर लिया और डंडे से पीटकर मारा डाला और शव गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।