पुरवा। ग्राम भूपतिपुर निवासी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 मई 2021 को उसकी शादी बीघापुर के जगतखेड़ा निवासी राकेश के साथ हुई थी। कुछ दिन दिन बाद ससुरालीजन दहेज में 50 हजार की मांगकर प्रताड़ित करने लगे। पिता ने जमीन गिरवी रखकर 30 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी 21 जुलाई को पति ने मारपीट की और जबरन उसे मायके छोड़कर चला गया।
नवंबर माह में पति अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राकेश, सास गंगादेई, जेठानी बीना, जेठ राजेश, ननद मालती व नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। (संवाद)