फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता की हदें पार: स्कूल में प्रिंसिपल मैडम करा रही थी फेशियल, वीडियो बनाने पर शिक्षिका का हाथ चबाया

Thu, 18 Apr 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

बीघापुर के एक स्कूल में फेशियल कराते प्रधान शिक्षिका का वायरल वीडियो बना दिया। जिससे नाराज प्रिंसिपल ने सहायक शिक्षिका को पीटा। इतना ही नहीं पेट और हाथ में दांत से काट भी लिया। 
विज्ञापन
प्रधान शिक्षिका ने सहायक शिक्षिका को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दांदामऊ गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रशिक्षु शिक्षिका से फेशियल कराते हुए वीडियो बनाने पर प्रधान शिक्षिका ने सहायक शिक्षिका का मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट कर पेट और हाथ में दांत से काट लिया। पीड़ित सहायक शिक्षिका बीघापुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के गांव दांदामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षिका अमन खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। कुछ देर बाद प्रधान शिक्षिका संगीता सिंह भी स्कूल आईं। स्कूल के अभिलेखीय और शैक्षणिक कार्य करने के बजाए वह स्कूल के रसोईघर में चली गईं और एक प्रशिक्षु शिक्षिका विज्ञानिकी से फेशियल कराने लगीं। 

सहायक शिक्षिका ने इसका विरोध किया। लेकिन वह नहीं मानीं। इस पर सहायक शिक्षिका ने प्रधान शिक्षिका का फेशियल कराते हुए वीडियो बना लिया। इससे नाराज प्रधान शिक्षिका ने मारपीट की और सहायक शिक्षिका के हाथ व पेट में दांत से काट लिया और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संगीता सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी और मोबाइल तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल सहायक शिक्षिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 100 बेड अस्पताल में तैनात डॉ. पूनम गुप्ता ने डॉक्टरी की। बताया कि पेट में चोटों के लिए अल्ट्रासाउंड के लिए उन्नाव भेजा गया है।

प्रधान शिक्षिका के पति बीआरसी में है तैनात, बीईओ के बताए जाते करीबी
मारपीट करने वाली प्रधान शिक्षिका का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी उनकी शिक्षकों से बहस होने के साथ धमकी देने की चर्चा आम रही है। ऐसा इसलिए कि उनके पति बीआरसी में तैनात हैं और बीईओ के अति करीबी बताए जाते हैं। इसलिए प्रधान शिक्षिका अपने को खुद बीईओ समझती हैं। 

सहायक शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शिक्षक संघ के लोग अब प्रधान शिक्षिका की ओर से भी तहरीर बनाने का दबाव बना रहे हैं। प्रधान शिक्षिका को भी वह डॉक्टरी के लिए ले गए हैं। थानाध्यक्ष राजपाल के मुताबिक प्रधान शिक्षिका की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं बीईओ शुचि गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षिका से पूछताछ की गई है। फेशियल कराने की बात गलत है। आंख में कूड़ा चले जाने से वह निकलवा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें