फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांड़ के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चकलवंशी। सांड़ के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पेट में चोट मिलने के साथ आंत फटी मिली।

मांखी थानाक्षेत्र के गांव प्यारेपुर निवासी लक्ष्मीनारायण (35) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। 20 फरवरी को मवेशियों को फसल से बचाने के लिए खेत पर रखवाली करने गया था। तभी उसे सांड ने हमला कर घायल कर दिया था। परिजन निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर रविवार सुबह घर लाए थे, लेकिन तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। बेटे धीरू की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसमें पेट में गहरी चोट और आंत फटी पाई गई है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि सांड़ के हमले से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन


-

छुट्टा मवेशियों के हमले से हुई मौतें।

- 22 फरवरी को पाटन-पुरवा मार्ग पर रम्माखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक के सांड़ से टकराने से पुरवा कोतवाली के देवेंद्र (26) की मौत।

- 02 फरवरी को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लखपेड़ा चौराहे पर मोहान कस्बा कटरा निवासी संतोष मौर्य (55) की छुट्टा मवेशी के टकराने से मौत।

- 14 फरवरी को शहर के गदनखेड़ा में साड़ ने पड़ोसी बिट्टन (70) के साथ मोहल्ले के हृदयेश मिश्र की बेटी प्रियंका, सरवन, बिटान, शेखर सहित छह लोगों पर बोला हमला।

- 16 फरवरी को माखी थानाक्षेत्र के नगवा गांव निवासी भग्गा (70) पर मवेशी चराने के दौरान छुट्टा मवेशी ने हमला बोल दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें