फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर अंडरपास और ओवरब्रिज का शिलान्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। मिशन रफ्तार योजना के तहत कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर जिले में नौ अंडरपास, पांच ओवरब्रिज का निर्माण और तीन रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 11:30 बजे वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। अत्यधिक रेलवे क्रासिंग होने से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक और सड़क यातायात भी सुस्त होता है। मोहान-हरौनी मार्ग रेलवे क्रॉसिंग, जैतीपुर, कुसुंभी, अजगैन, सोनिक, करोवन और सहजनी रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्नाव जिले की सीमा क्षेत्र में नौ रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास और पांच ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इन पर करीब सात अरब रुपये खर्च होंगे। वहीं शुक्लागंज (कानपुर पुल बायां किनारा), मगरवारा और तकिया रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण शामिल है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने बताया कि सभी शिलान्यास स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एलईडी लगाकर लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें