फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से किसान की मौत, डायरिया में 20 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए किसान की मौत हो गई। डायरिया के 20 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

पुरवा तहसील क्षेत्र के गोड़वा निवासी किसान राजकुमार (55) शनिवार दोपहर भतीजे संतोष के साथ बाजार गए थे। धूप अधिक होने से वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें मौरावां सीएचसी लेे गए।
विज्ञापन

वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सफीपुर के ठाकुर प्रसाद के सात माह की बेटी सुधा, लोकनगर की किशना (50), कब्बाखेड़ा के त्रिवेणी (40), मिर्रीकला पुरवा के शांतिस्वरूप की नौ माह की बेटी दिव्या सहित 20 मरीजों को उल्टी दस्त होने पर भर्ती कराया गया है। औरास सीएचसी में 130 मरीज पहुंचे। ओपीडी कर रहे डॉ. अनूप ने बताया कि 40 प्रतिशत मरीज सिर दर्द, उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें