फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। दही थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में रविवार शाम खेत गए किसान का शव सोमवार सुबह तालाब में पड़ा मिला।
विज्ञापन

रायपुर बुजुर्ग निवासी किसान गुरुप्रसाद रावत (55) रविवार शाम घर से शौच के लिए खेत गया था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घर से कुछ दूर तारा तालाब में गुरुप्रसाद का शव उतराता देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर दही थाने के कार्यवाहक प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। गुरुप्रसाद की मौत से पत्नी सावित्री, बेटा सुजीत, अजीत व बेटी शिवानी बदहवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें