फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर सेफ्टी ग्रिल, डिवाइडर का काम अधूरा

Fri, 23 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
हाईवे पर होता निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 नवंबर को एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के बाद इसे माहभर बाद आम जनता के लिए खोलने का दावा किया था। शुक्रवार से एक्सप्रेस वे चालू कर दिया जा रहा है, लेकिन काम आधा अधूरा ही हुआ है। 302 किमी लंबे इस एक्सप्रेस के उन्नाव जिले में लंबाई करीब 60 किलोमीटर है। यूपीडा काम को पूरा कराने के लिए पिछले कई दिनों से दिनरात का करा रहा है। गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ और सफीपुर तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल, सर्विस रोड, डिवाइडर, रोड लाइट, रोड शाइन का काम गुरुवार देर शाम चलता रहा। यूपीडा के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि जो भी काम बचा है उसे रात में ही पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा निर्माण संबंधी जो काम बाकी हैं, उन्हें ट्रैफिक चलने के बाद पूरा कराया जाएगा।

एक्सप्रेस वे पर औरास में चढ़ने-उतरने को बनेगा रास्ता
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने उतरने के लिए औरास में रास्ता बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसकी कवायद यूपीडा के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। कुछ दिन बाद इस पर कार्य भी शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम होकि 29 अक्तूबर को दीपावली पर सड़क मार्ग के रास्ते सैफ ई जाते समय औरास निवासी पैरामेडिकल सैफ ई के छात्र और पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के काफि ले को रोककर कस्बे में एक्सप्रेस वे पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता बनाये जाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीडा के अधिकारियों ने औरास से लखनऊ की तरफ  जाने वाली सर्विस लेन के निर्माण में फेरबदल किया है। सर्विस लेन को र्सइं नदी पुल के पास एक्सप्रेस वे से जोड़कर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। अभी सर्विसलेन पर काम किया जा रहा है। कुछ दिन बाद सईं नदी पुल के पास मिट्टी भराई कराकर सर्विस लेन को एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। इससे लोग अपने वाहनों को लेकर एक्सप्रेस वे पर आवागमन कर सकेंगे। लखनऊ जाने वाले वाहन सर्विसलेन से चढ़ेंगे और यू टर्न लेकर आगे जाएंगे। आगरा जाने के लिए वाहनों को दो किमी. लखनऊ की तरफ  जाने के बाद यू-टर्न लेना होगा।
---------------
 
एसपी ने लिया जायजा
गंजमुरादाबाद। लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोले जाने को लेकर गुरुवार को एसपी नेहा पांडेय ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने यहां यूपी 100 की चार गाड़ियों और फोर्स की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने सीएमओ के माध्यम से एक एंबुलेंस की व्यवस्था की है। जबकि क्रेन की व्यवस्था की जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर औरास और बांगरमऊ में दो बेस पॉइंट बनाए गए हैं यहां पुलिस हमेशा मदद के लिए तैनात रहेगी।

एक्सप्रेस वे से खुलेगा तरक्की का रास्ता
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जिले के लिए भी तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। शहर से काफी दूर और आवागमन के लिए साबुत सड़कें न होने से बांगरमऊ, हसनगंज और सफीपुर के पिछड़े ग्रामीण इलाकों में व्यापार की संभावनाएं काफी कम रहीं। अनाज, सब्जी और दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए काफी खर्च करना पड़ा था, जिससे उनका लाभांश काफी कम होता था।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे बनने के बाद किसान अपनी उपज लखनऊ और दिल्ली के अलावा अन्य जिलों में भी आसानी से पहुंचा सकते हैं। सरकार की घोषणा के अनुसार यह एक्सप्रेस-वे टोल-फ्री रहेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार देश के सबसे लंबे इस एक्सप्रेस-वे के किनारे उद्योग, मंडी, माल, मिल्क प्लांट, सिटी कांप्लेक्स और फिल्म सिटी भी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र और जिले का विकास होगा।

इनसेट
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक नजर
लंबाई 302 किलोमीटर
चौड़ाई 110 मीटर
लेन-06
लागत 13200 करोड़ रुपये
शिलान्यास 23 नवंबर 2014 को
निर्माण अवधि 25 माह
लखनऊ से दिल्ली का सफर 6 घंटे में
एक्सप्रेस-वे में 13 बड़े व 52 छोटे पुल
एक्सप्रेस-वे 132 फुट ओवरब्रिज 59 अंडरपास
10 जिलों के 232 पिछड़े गांव सीधे जुड़ेंगे
3500 हेक्टेयर भूमि अधिग्रीत की गई
लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद से आगरा
------------------------

एयर स्ट्रिप व खासियत
बांगरमऊ के खंभौली के पास 3.3 किमी एयर स्ट्रिप
आपातकाल में लड़ाकू विमान उतारे जा सकेंगे
कंक्रीट से बनाई गई है एयर स्ट्रिप
भविष्य में इसे चौड़ा किया जाएगा ताकि ट्रैफिक रुके बिना फाइटर प्लेन भी उतरते व उड़ते रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें