फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मिनट में कर लिया निरीक्षण

Fri, 23 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करतीं सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता पांडेय गुरुवार दोपहर जिला महिला अस्पताल पहुंची। सदस्या पहले महिला भर्ती वार्ड में गईं। प्रसूताओं से मेन्यू के अनुसार डाइट मिलने व दवाओं के विषय में जानकारी ली। प्रसूताओं ने दवाएं बाहर से लिखने की शिकायत की। उसके बाद उन्होंने आपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष की व्यवस्था को देखा। महिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्हें सब ठीक मिला। महिला अस्पताल की एसएनसीयू में नवजातों की मौत के सवाल पर कहा कि उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। सदस्यों ने महिला सीएमएस डा. सरोज श्रीवास्तव से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि डाक्टर न होने की जानकारी जिला स्तर से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारियों की जा चुकी है। सदस्यों ने इस मुद्दे को उच्चाधिकारियों से मिलकर सुलझाने की बात कही और निकल गईं। इस दौरान दोनों सदस्य लगभग बीस मिनट तक महिला अस्पताल में रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में जुटाए आंकड़े
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता पांडेय ने जिला अस्पताल के निरीक्षण से पहले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला अपराध व महिला कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि दंपति के झगड़े से संबंधित 650 मामलों में सुलह समझौते करा दिया गया है। शेष 150 मामलों में काउंसलिंग हो रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 22756 लाभार्थी महिलाओं को विधवा पेंशन मिल रही है। आनलाइन पर 222 आवेदनपत्र प्राप्त हुए। उन्होंने ग्राम सुल्तानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यकत्री ने उन्हें बताया कि इसी माह हुए वजन दिवस में 37 बच्चे कुपोषत व 15 बच्चे अतिकुपोषित चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय सुल्तानखेड़ा का भी निरीक्षण किया और बच्चों से शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें